उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के बाद सोनप्रयाग में वैली ब्रिज बनाने का काम हुआ शुरू……
देहरादून; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद सोनप्रयाग में वैली ब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया है केदारनाथ पैदल मार्ग पर आई आपदा के बाद सोनप्रयाग में हुए भूस्खलन से रास्ता बाधित होने और एक पुल क्षतिग्रस्त होने के मद्देनजर नजर यह निर्णय लिया गया था।
सेना और एसडीआरएफ के जवानों की मदद से वैली ब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया है उम्मीद जताई जा रही है बहुत जल्दी एवरेज बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेस्क्यू कार्यों में सेना ने बढ़ाया मदद का हाथ। सोनप्रयाग गौरी कुंड के बीच वाश आउट एरिया में पैदल पुल बनाने का कार्य शुरू।
श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए शासन प्रशासन लगातार मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। रेस्क्यू कार्यों में तेजी लाने के लिए अब सेना की भी मदद ली जा रही है। जनपद में तैनात 6 ग्रेनेडियर यूनिट कर्नल हितेश वशिष्ठ के नेतृत्व में सेना। रास्तों को पुनर्स्थापित करने और पुल बनाने के अलावा सर्च ऑपरेशंस में मदद करेगी।

प्राथमिकता के आधार पर पहले सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाश आउट हुए मार्ग पर पैदल पुल बनाया जा रहा है।जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक भदाणे मौके पर इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !