उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में कांवड़ियों पर कल हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे,मुख्यमंत्री खुद हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ियों का चरण वंदन करेंगे……
देहरादून: हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में कांवड़ियों पर कल हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। मुख्यमंत्री खुद हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ियों का चरण वंदन करेंगे और शाम को ओम पुल पर भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली है।
गौरतलब है कि हरिद्वार में कांवड़ मेला अपनी चरम सीमा पर चल रहा है। अभी तक करीब डेढ़ करोड़ कांवड़िए गंगाजल लेकर हरिद्वार से रवाना हो चुके हैं। तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचेंगे और कांवड़ियों का चरण वंदन करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि अलग अलग चरणों में कांवड़ियों पर हर की पौड़ी से लेकर नारसन बॉर्डर पर हेलीकॉप्टर से फूल भी बरसाए जाएंगे। शाम को ओम पुल पर भजन संध्या भी आयोजित होगी। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


More Stories
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी,तीन वर्षों में 37वें से 12वें स्थान तक का सफर, धामी सरकार के सतत प्रयासों और जनभागीदारी को मिली बड़ी सफलता.!
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!