
देहरादून: चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी पांच यात्रियों की जान चली गई।उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए पांच और यात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक, केदारनाथ में तीन, बदरीनाथ एक और यमुनोत्री धाम में भी एक-एक यात्रियों की जान गई है।
वहीं, अब चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 114 पहुंच गई है।केदारनाथ में गई सबसे ज्यादा यात्रियों की मौत।
चारधाम यात्रा के दौरान अब तक केदारनाथ में सबसे ज्यादा 57 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, बदरीनाथ में 26, गंगोत्री में आठ और यमुनोत्री धाम में 23 यात्रियों की मौत हुई है।

More Stories
भारी बरसात के बीच दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक”, भारी बरसात के बीच दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज