गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। उप चुनाव के लिए कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
रिटर्निंग आफिसर आरके पांडेय ने बताया कि उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन चार प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र जमा किए है। इसमें कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार लखपत सिंह, सैनिक समाज पार्टी के हिम्मत सिंह नेगी, निर्दलीय प्रत्याशी नवल किशोर खाली और बच्ची राम शामिल है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र सिंह भंडारी एक दिन पहले गुरूवार को ही नामांकन कर चुके है। इस प्रकार बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। आगामी 24 जून को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और 26 जून तक नाम वापस लिया जा सकता है। उप चुनाव के लिए विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होनी है।

More Stories
चार जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,करीब 2.56 लाख बच्चों को मिलेगी पोलियो की खुराक,
उधमसिंह नगर क़ी काशीपुर पुलिस ने करीब 200 कैमरो को खंगालकर मंदिर मे चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से चोरी किया गया सामान किया बरामद,पुलिस आरोपी के दो साथियो क़ी तलाश मे जोड़ रही है कड़ी से कड़ी.!
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर में मण्डी परिषद् के अधिकारियों के साथ क़ी बैठक,. कृषि क्षेत्र को मजबूती, किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग बनाने पर क़ी चर्चा.!