गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय के निकटवती कौठियालसैण में बुधवार को विद्युत विभाग के कंट्रोल रूम में आग लगने से विद्युत उपकरण जल गये। जिससे पूरे क्षेत्र में घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही है। आग लगने की जानकारी मिलने पर फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू किया।
वर्चुअल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को विद्युत विभाग के कौठियालसैण स्थित कंट्रोल रूम में अचानक आग लगने से कंट्रोल रूम के उपकरण जल गये जिससे जिला मुख्यालय समेत आसपास की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आग लगने की घटना की सूचना मिलने पर फायर सर्विस की की टीम ने मौके पहुंची जहां विद्युत सब-स्टेशन कोठियालसैन के बामियाला फीडर पेनलबोर्ड में आग लगी थी, फायर यूनिट कर्मियों की ओर से मिनी वाटर टेंडर व फोम टेंडर की होजरील की सहायता से आग को बुझाना प्रारम्भ किया गया। तत्पश्चात फायर एक्सटिंग्विशर का भी प्रयोग कर दोनों फायर इंजन से पंपिंग कर आग पर पूर्ण रूप से काबू पाकर आग को फैलने से रोका गया। फायर यूनिट गोपेश्वर की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी राजकीय संपत्ति को नुकसान होने से बचाया गया। अग्नि दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। रेस्क्यू कार्य के दौरान विद्युत सब स्टेशन कोठियालसैन के जेई दीपक सिंह एंव कोतवाली चमोली का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहें। फायर की टीम में चालक अमर सिंह, चालक नितिन जोशी, एफएम पंकज डोभाल, प्रवीण उनियाल, धर्मेंद्र बिष्ट, सूरज सिंह, पवन सिंह, यशवंत सिंह आदि मौजूद थे।

More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !