देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के नदकेशरी, स्युनीगाड के जंगल में आग लगाने से लाखों की वन संपदा स्वाहा हो गई। वन विभाग और सामाजिक कार्यकर्ता किशन दानू आग बुझाने में लगे हैं।
पूर्वी पिंडर रेंज देवाल के अन्तर्गत गुरूवार को नंदकेसरी से अचानक जंगल में आग लग गई जो तेजी से फैलने लगी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वन आरक्षी प्रमोद देवराडी, रमेश रावत, धीरेन्द्र सिंह, भरत बिष्ट मौके पर पहुंचे और युद्ध स्तर पर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमी किशन दानू मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को एकत्रित कर आग बुझाने में जुटे रहे। तेज हवा चलने से आग को काबू करने काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर सायं तक आग पर काबू पाया गया है।
वहीं वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने कहा कि आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। आग पर नियंत्रण कर लिया गया है। आग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है जांच की जा रही है।

More Stories
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!
स्कूली छात्राओं ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांधकर की दीर्द्यायु की कामना,एसएसपी दून ने बच्चों को उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए दिया अपना आशीर्वाद.!