
आज थाना रतनपुरी पुलिस को ग्राम मोहम्मदपुर माफी निवासी उमरेज़ पुत्र कसमुद्दीन के घेर में स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फुगाना/बुढ़ाना श्री यतेन्द्र सिंह नागर एवं थाना रतनपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फायर ब्रिगेड एवं थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त गोदाम में कार्य कर रहे दो नाबालिग बच्चे 1. कासिम पुत्र कादिर (उम्र करीब 15 वर्ष) व 2. हुजैफा पुत्र आजम (उम्र करीब 15 वर्ष) आग लगने की घटना में घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित पटाखा गोदाम संचालक मौके से फरार है तथा गोदाम संचालन हेतु कोई वैध लाइसेंस प्राप्त नहीं किया गया था। यह गोदाम लोनी, जनपद गाजियाबाद के कुछ व्यक्तियों ने उमरेज उपरोक्त से किराये पर लिया था तथा यहां पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था। स्थानीय पुलिस द्वारा प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

More Stories
देहरादून की सेलकुई पुलिस ने एसओजी की मदद से चोरो के गैंग का किया खुलासा,पुलिस टीम ने अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 02 सदस्यों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से लगभग 40 लाख रू0 मूल्य का माल तथा 03 लाख 90 हजार रू0 नगद किये बरामद,पकडे गये आरोपी मजदूरी करने की आड़ मे बंद घरों की रेकी कर चोरी की घटना को देते थे अंजाम.!
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद