पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी से खंड विकास अधिकारी पन्नालाल का शुक्रवार को नारायणबगड़ स्थानांतरण होने पर कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की ओर से विदाई दी गई।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी राजेंद्र बिष्ट सहित सभी लोगों ने उन्हें फूलमालाओं के साथ विदा किया। इस मौके पर कहा एक साल के कार्यकाल के दौरान खंड विकास अधिकारी पन्नालाल की ओर से जो प्रेम स्नेह कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को दिया गया वह हमेशा याद रहेगा। खंड विकास अधिकारी पन्नालाल ने कहा जो स्नेह विकासखंड के प्रत्येक जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने दिया हमेशा याद रहेगा उन्होंने कहा कभी भी किसी कार्य में मेरी आवश्यकता होगी तो हमेशा तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी समाज कमल आर्य, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रदीप नेगी, देवेन्द्र बुटोला, सुमित रावत, नवीन चौहान, युद्धवीर सिंह, दीपक कुमार जेष्ठ प्रमुख पूरणसिंह,जयपाल बिष्ट, चन्द्र सिंह, बीरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा