देहरादून
आज दिनांक 28-02-2025 को पुलिस अधीक्षक नगर की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह फरवरी 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत हैः-
*(1)- निरीक्षक ना0पु0 मदन मोहन भट्ट,* इनका सेवाकाल 41 वर्ष, 03 माह 08 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
*(2)- उप निरीक्षक ना0पु0 भगत दास* इनका सेवाकाल 36 वर्ष, 01 माह 07 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौडी गढवाल, मुरादाबाद, हरिद्वार, उत्तरकाशी तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
*(3)- अ0उ0नि0 पी0टी0आई0 भुवन चन्द्र भट्ट,* इनका सेवाकाल 40 वर्ष, 04 माह 27 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 31 पीएसी रूद्रपुर, 47 पीएसी बरेली, 23 पीएसी मुरादाबाद, 46 पीएसी रूद्रपुर, 40 पीएसी हरिद्वार, एटीसी हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
*(4)- अ0उ0नि0 स0पु0 सुरेन्द्र सिंह,* इनका सेवाकाल 40 वर्ष, 02 माह 21 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक, नगर/ऋषिकेश, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन तथा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के परिवारजनों के अतिरिक्त दून पुलिस परिवार के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

More Stories
केदारनाथ बाबा के धाम मे शराब की तस्करी करने वाले 4 नेपाली चढ़े पुलिस के हत्थे,सोनप्रयाग पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से भारी मात्रा ने अवैध शराब की बरामद, रुद्रप्रयाग पुलिस ने अब तक.1010 बोतल (84 पेटी) शराब व 1.3 कि.ग्रा. चरस के साथ 25 आरोपियों को भेज दिया है जेल,देवभूमी मे चारधाम यात्रा को किसी भी कीमत पर अपवित्र नहीं होने दूंगी – निहारिका तोमर एसपी रुद्रप्रयाग !
देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने 25 हज़ारी बदमाश को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी बिहार मे लूट और हत्या मे चल रहा था वांछित,पुलिस और एस ओ जी की टीम ने आरोपिनके कब्ज़े से अवैध हथियार और कारतूस किये बरामद, राजधानी को किसी भी कीमत पर अपराधियों की शरणगाह नहीं बनने दीं जायेगी -प्रमेंद्र डोभाल एसएसपी देहरादून !
उत्तराखंड सरकार ने NEET UG के दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को दीं बड़ी राहत, परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उत्तराखंड परिवहन विभाग की बसों मे कर सकेंगे मुफ्त यात्रा, सचिव परिवहन बृजेश संत ने जारी किये निर्देश !