August 13, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एम्स ऋषिकेश मे घुमता मिला फर्जी डाक्टर,मरीजो के तिमारदारो से कर रहा था उगांही, हजारो रूपयो की नकदी और मोबाइल मे लाखो का मिला लेनदेन,एम्स प्रशासन ने पकडकर कार्यवाई के लिए पुलिस को सौपा।

ऋषिकेश के एम्स अस्पताल मे फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रहे युवक को एम्स अस्पताल के कर्मचारीयो ने पकड़ लिया आरोपी के पास से हजारों रुपये नकद बरामद हुए है इतना ही नही आरोपी के मोबाइल पर लाखों का लेन-देन भी पकड मे आया हो प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने बताया कि उसने कोविड -19 के दौरान डीआरडीओ के द्वारा तैयार किए गए अस्पताल में बतौर हॉस्पिटल अटेंडेंट के रूप में काम किया था।ऋषिकेश एम्स में फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रहे एक युवक को स्टाफ ने पकड़ लिया। एम्स के प्रशासनिक अधिकारी ने एक लिखित शिकायत दे कर आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। शिकायत दे कर युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही गहन जांच पड़ताल के लिए भी कहा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डॉक्टर की पोशाक पहनकर घूमता नजर आया। एम्स के सेवा वीर टीम में शामिल कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों ने पूछताछ की तो उसने खुद को न्यूरोलॉजी विभाग का डॉक्टर बताया। इस दौरान पूछताछ में युवक की बातें हकीकत से परे महसूस हुई। जिसके बाद एम्स के प्रशासनिक अधिकारी और कानूनी अधिकारी मौके पर आए। पूछताछ में युवक फर्जी रूप से डॉक्टर की यूनिफॉर्म पहनकर घूमना पाया गया। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार ने एम्स चौकी पुलिस को लिखित शिकायत दी। युवक की पहचान सचिन कुमार निवासी कृष्णानगर कॉलोनी ऋषिकेश के रूप में हुई है। सचिन ने एम्स के अधिकारियों को बताया कि उसने कोविड -19 के दौरान डीआरडीओ के द्वारा तैयार किए गए अस्पताल में बतौर हॉस्पिटल अटेंडेंट के रूप में काम किया था। इसके बाद अस्थाई हॉस्पिटल बंद हो गया था जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि 10 हजार से ऊपर की नकदी आरोपी सचिन से बरामद हुई है। वहीं, उसके मोबाइल से लाखों रुपए का लेन-देन भी हुआ है। इसके अलावा कई प्रकार के फर्जी दस्तावेज भी उसके मोबाइल में देखे गए है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक के बारे मे खोजबीन शुरू कर दी है पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने किन किन मरीजो के तिमारदारो से और कितने रूपयो की ठगी की है।

You may have missed

Share