
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन का पहला चरण संपन्न हो गया है। जनपद पौड़ी गढ़वाल की छह विधानसभाओं के 945 मतदेय स्थलों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। अलग-अलग विधानसभा की ईवीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में शिफ्ट किया गया है। स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन थ्री लेयर सुरक्षा व सीसीटीवी की निगरानी में रहेगी।मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उसी दिन यानी 19 अप्रैल को 398 पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम में जमा कराई। वहीं, शनिवार को दूरस्थ क्षेत्र की 547 पोलिंग पार्टियों द्वारा अपने-अपने विधानसभा की ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम में जमा की। जनपद की छह विधानसभाओं की ईवीएम मशीन को राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पौड़ी नगर में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। ईवीएम मशीन की सुरक्षा के लिए थ्री लेयर में सुरक्षा तैनात की गई है। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक पीयूष समारिया, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह व राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में जनपद की सभी छह विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम को सील किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम मशीन व वीवीपैड सुरक्षा जवानों की निगरानी में रहेंगे।

More Stories
पौड़ी पुलिस ने आपदा की घड़ी से निबटने के लिए मॉक ड्रिल के माध्यम से कराया सुरक्षित रहने का अभ्यास !
ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही,एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की टीम ने पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान,एमडीडीए कॉलोनी में रह रहे 22 संदिग्धों को लिया हिरासत मे,लापरवाही बरतने वाले 15 मकान मालिकों पर ठोका 10,10 हज़ार का जुर्माना !
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र मे महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, बालासुन्दरी मंदिर के जंगल मे बोरे मे मिला सड़ा गला शव,पुलिस अधिकारियो का अमला पहुंचा मौके पर,पुलिस ने शव को कब्ज़े मे लेकर जाँच की शुरू !