
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन का पहला चरण संपन्न हो गया है। जनपद पौड़ी गढ़वाल की छह विधानसभाओं के 945 मतदेय स्थलों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। अलग-अलग विधानसभा की ईवीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में शिफ्ट किया गया है। स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन थ्री लेयर सुरक्षा व सीसीटीवी की निगरानी में रहेगी।मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उसी दिन यानी 19 अप्रैल को 398 पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम में जमा कराई। वहीं, शनिवार को दूरस्थ क्षेत्र की 547 पोलिंग पार्टियों द्वारा अपने-अपने विधानसभा की ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम में जमा की। जनपद की छह विधानसभाओं की ईवीएम मशीन को राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पौड़ी नगर में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। ईवीएम मशीन की सुरक्षा के लिए थ्री लेयर में सुरक्षा तैनात की गई है। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक पीयूष समारिया, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह व राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में जनपद की सभी छह विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम को सील किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम मशीन व वीवीपैड सुरक्षा जवानों की निगरानी में रहेंगे।

More Stories
एम्स में अब राज्य वासियों के लिए बना अलग से पंजीकरण काउंटर,पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने रीबन काटकर किया शुभारम्भ,स्थानीय रोगियों को मिलेगी वरीयता, पंजीकरण और बिलिंग की मिलेगी सुविधा !
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सभी जिलाधिकारीयों को ऐतिहात बरतने के दिये निर्देश, डीएम देहरादून ने एक से बारह तक के सभी शिक्षण संस्थानों की छुट्टी के जारी किये आदेश.!
देहरादून में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल कल रहेंगे बंद,आदेश जारी