
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर आज दिनांक 11/08/2024 की प्रातः दून पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद में बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस द्वारा पी0ए0सी0 को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदारों, बाहरी जनपदों से कार्य करने आने वाले लोगों, रेहडी/ ठेली वालों, स्क्रैप डीलर/ कबाड़ियों व अन्य संधिक्त व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर कुल 2375 लोगों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 232 मकान मालिकों के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 23 लाख 20 हजार ₹ का जुर्माना किया गया।
अभियान के दौरान मौके पर कोई वैध दस्तावेज ना दिखा पाने पर 154 संदिग्ध व्यक्तियों को संबंधित थानों में लाकर उनसे पूछताछ की गई, साथ ही 75 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालन करते हुए 26250/- ₹ का जुर्माना वसूला गया। सत्यापन की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।


More Stories
श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी पौड़ी ने संभाली तैयारियों की कमान,कांवड़ यात्रा मार्ग से मंदिर परिसर तक किया व्यापक स्थलीय निरीक्षणः सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं जनसुविधाओं की व्यवस्थाओं को परखा, श्रद्धांलुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश।
राजधानी देहरादून मे फिर गुंजी गोलियों की ताड़तडात, शराब के ठेके पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो लोग गोली लगने से हुये घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी.!
वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 3 शातिर वाहन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 8 दोपहिया वाहन एवं चोरी की 2 एक्टिवा के पार्ट्स हुए बरामद