April 13, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर की शाहपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोलीबारी मे दो बदमाश हुए घायल, पुलिस ने दो घायल बदमाशों सहित तीन को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से तीन तमंचे और कारतूस हुए बरामद, शातिर किस्म के है तीनो पकडे गये बदमाश !

 

आज मुज़फ्फरनगर की थाना शाहपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद अन्तर्जनपदीय स्तर के 02 शातिर चोर अभियुक्तगण घायल सहित कुल 03 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार किया है पुलिस को अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी सैंट्रो कार तथा अवैध शस्त्र भी बरामद हुए है प्राप्त जानकारी के अनुसार 11.04.2026 को वादी शाहबेज खान निवासी जाहिद खान निवासी ग्राम बसीकलां थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा घेर का ताला तोड़कर वादी की सैंट्रो कार नं0 UP11U2520 को चोरी करने की घटना कारित की गयी है । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी ।

आज दिनांक 11/12.04.2026 की रात्रि को थाना शाहपुर पुलिस टीम द्वारा सोरम पुलिया पर चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान धनायन की तरफ से 01 कार को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो कार सवार नहीं रुके तथा कार को चांदपुर का तरफ कच्ची सड़क पर मोड़कर भागने लगे । थाना शाहपुर पुलिस टीम द्वारा उक्त कार का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर जाकर उक्त कार तेज गति होने के कारण रास्ते से नीचे उतरकर बंद हो गई । जिस पर 03 व्यक्ति कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी । परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी को कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबीव फायरिंग की गयी जिसमें 02 बदमाश 1. तालिब पुत्र मुस्तफा व 2. नाजिम पुत्र बाबू अली घायल हो गए तथा तीसरे बदमाश पोली उर्फ जूबेर पुत्र इमरान उर्फ मानू को मौके से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी 01 सैंट्रो कार नं0 UP11U2520 व 03 तमंचे मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए । घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पताः-*

*1.* तालिब पुत्र मुस्तफा निवासी ग्राम हर्रा थाना सरूरपुर जनपद मेरठ । ( घायल )

*2.* नाजिम पुत्र बाबू अली निवासी ग्राम हर्रा थाना सरूरपुर जनपद मेरठ । (घायल )

*3.* पोली उर्फ जूबेर पुत्र इमरान उर्फ मानू निवासी ग्राम हररा थाना सरूरपुर जनपद मेरठ ।

*बरामदगीः-*

01 सैंट्रो कार नं0 UP11U2520 ( थाना शाहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 93/2026 धारा 305ए, 331(4) बीएनएस से सम्बन्धित)

03 तमंचे मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर ।

 

*घायल / गिरफ्तार अभियुक्त तालिब उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-*

1. मु0अ0सं0 303/2022 धारा 379, 411 भादवि थाना सरूरपुर मेरठ ।

2. मु0अ0सं0 147/2023 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना सरूरपुर, मेरठ ।

3. मु0अ0सं0 56/2024 धारा 25, 3 आयुध अधि0 थाना सरूरपुर, मेरठ ।

4. मु0अ0सं0 210/2022 धारा 379, 411 भादवि थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर ।

 

*घायल / गिरफ्तार अभियुक्त नाजिम उर्फ टोना उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-*

1. मु0अ0सं0 545/2023 धारा 379, 411 भादवि थाना कैराना, शामली ।

2. मु0अ0सं0 99/2023 धारा 120बी, 307, 394, 411 भादवि व 3, 25 आयुध अधि0 थाना सरूरपुर, मेरठ ।

3. मु0अ0सं0 78/2025 धारा 110, 115(2), 85 बीएनएस व ¾ द0प्र0अधि0 थाना सरूरपुर, मेरठ ।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*

*1.* उ0नि0 आनन्द कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर ।

*2.*उ0नि0 राहुल कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर ।

*3.* उ0नि0 अभिषेक चौधरी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर ।

*4.* हे0का0 121 रोहताश कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर ।

*5.* हे0का0 704 प्रेमचन्द्र शर्मा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर ।

*6.* हे0का0 278 ललित कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर ।

*7.* का0 487 प्रशान्त सिरोही थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर ।

*8.* का0 413 शिवम यादव थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर ।

*9.* का0 1071 मो0अलीम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर ।

*10.* का0 2142 सोमवीर सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर ।

You may have missed

Share