
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत देवभूमि में धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले, साधु-संतों का भेष धारण कर आमजन विशेषकर महिलाओं व युवाओं को भ्रमित कर व्यक्तिगत/घरेलू समस्याओं के समाधान का झांसा देकर अनुचित लाभ लेने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर के नेतृत्व में आज दिनांक 12.04.2026 को दरगाह शरीफ क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान दरगाह परिसर के आसपास स्थित सराय, रैन बसेरा व टीन शेड आदि स्थानों पर चेकिंग कर 12 संदिग्ध ढोंगी/तांत्रिक/बाबा भेषधारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
सभी के विरुद्ध धारा 172(2) BNSS के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया जारी है।
हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में विभिन्न राज्यो, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली व राजस्थान के निवासी शामिल हैं।
*पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
2. उ0नि0 विनोद कुमार गोला
3. हे0का0 रविन्द्र बालियान
4. हे0का0 जमशेद अली
5. का0 जितेन्द्र सिंह
6. का0 सुनील चौहान
7. का0 प्रकाश मनराल
8. का0 सुबोध पुरोहित

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 6 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार, अभियुक्तो द्वारा बाइक सवार युवक व युवती के साथ दिया था मारपीट की घटना को अंजाम
गुण्डा एक्ट में जिला बदर अभियुक्त को निर्धारित अवधि से पूर्व जनपद की सीमा पर प्रवेश करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
दबंग दिखने का शौक ले पहुँचा सलाखों के पीछे, अवैध देशी तमंचे के साथ 1 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार