
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
आज कोटद्वार क्षेत्र के माल गोदाम स्थित लकड़ी के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। लकड़ी एवं अन्य ज्वलनशील सामग्री की अधिकता के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस कोटद्वार द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए आर्मी फायर सर्विस कोटद्वार तथा नजीबाबाद से भी अतिरिक्त फायर टीम की सहायता ली जा रही है जिससे विभिन्न एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए गए।
फायर सर्विस, पुलिस एवं अन्य संबंधित राहत एजेंसियों द्वारा आपसी समन्वय से कार्रवाई की जा रही है। दमकल कर्मियों द्वारा लगातार पानी की बौछार कर आग की लपटों को नियंत्रित करने एवं उसे फैलने से रोकने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों को खाली कराते हुए सुरक्षा घेरा बनाकर जनहानि को रोकने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

More Stories
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने स्पा सेंटर क़ी आड़ मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का किया पर्दाफाश,साहस्तराधारा रोड़ क़ी मैन रोड़ पर सन राइज स्पा पर एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने दबिश देकर एक महिला को किया गिरफ्तार, टीम को मौके से बड़ी मात्रा मे आपत्तिजनक सामग्री क़ी बरामद.!
बाल दिवस पर यातायात पुलिस की अनूठी पहल, 400 बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम,जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में आयोजित किया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम,छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर दिलाई गई पालन की शपथ,बच्चों को बनाया गया सड़क सुरक्षा का संदेशवाहक, परिजनों एवं आमजन को जागरूक करने की अपील.!
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना ककरौली पुलिस व एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटनाओं के 03 अभियोगो का सफल अनावरण,. टीम ने चोरी मे शामिल 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹6,00,000/- नकद एवं चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद।