देहरादून
ऊर्जा निगम के गदरपुर सब डिवीजन में गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में ई ई समेत चार लोगों को निलंबित कर मुख्य अभियंता रुद्रपुर जोन कार्यालय से अटेच कर दिया गया है ये गबन रुद्रपुर द्वितीय डिवीजन के गदरपुर सब डिवीजन में हुआ है। हाल ही में यहां सहायक लेखाधिकारी को भेजा गया था। जब उन्होंने अकाउंट की पड़ताल की, तो उन्हें बड़े स्तर पर खामियां मिली। जब गहन पड़ताल की गई तो पता चला कि यहां साल भर से भी अधिक समय से बिजली बिल के रूप में जितना राजस्व जमा होना चाहिए था, वो नहीं हो रहा था। इसकी उच्च स्तर पर शिकायत की गई, तो मालूम चला कि बड़े स्तर पर बिजली बिलों का पैसा ऊर्जा निगम के खाते में जमा ही नहीं कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सबसे पहले मुख्य अभियंता रुद्रपुर जोन ने कैशियर पुष्पेंद्र शर्मा को निलंबित किया। इसके बाद बुधवार देर शाम मुख्यालय से अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह कार्की, एसडीओ फरमान हैदर जैदी और सहायक अभियंता राजस्व संजय कुमार को निलंबित कर दिया गया।
निदेशक ऑपरेशन एमएल प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच एसई राजकुमार को दे दी गई है। उनकी अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई है

More Stories
लोक जनशक्ति पार्टी ने उत्तराखंड मे दीं दस्तक,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विशाल ठाकुर को सौपी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की कमान !
पटेलनगर की आईएसबीटी चौकी पुलिस ने शातिर वाहन चोर वसीम को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से चोरी का वाहन किया बरामद,
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,