उत्तराखंड में हरक सिंह को फिर ED का समन, 2 अप्रैल को बुलाया, क्या इस बार जाएंगे हरक……
देहरादून: ईडी ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत को जारी किया नया समन, दो अप्रैल को पेश होने के निर्देशप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले के सिलसिले में फरवरी माह में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर छापेमारी की थी।
इस दौरान तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये की भारतीय और विदेशी मुद्रा, सोना और भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए थे। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है।
पीटीआई की खबर के मुताबिक, उन्हें दो अप्रैल को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है।हरक सिंह रावत को पहले 29 फरवरी को यहां केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था।
लेकिन उन्होंने कुछ काम का हवाला देते हुए नोटिस को स्थगित करने की मांग की थीबता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले के सिलसिले में फरवरी माह में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर छापेमारी की थी।
इस दौरान तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये की भारतीय और विदेशी मुद्रा, सोना और भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए थे। इस मामले में उनकी बहू को भी तलब किया गया था। पर वह भी पूछताछ के लिए नहीं गई थीं।


More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार