
*शराब तस्करी के हरेक तरीकों को फेल कर रही रुद्रप्रयाग पुलिस*
*चोरी छुपा कर ले जा रहे थे शराब, पुलिस की नजरों से बच न सके, हो गये गिरफ्तार*
अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी के प्रभावी पर्यवेक्षण में थाना गुप्तकाशी पुलिस के स्तर से निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। चेकिंग के दौरान थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा वाहन संख्या यूके 13 टीए 0923 जिसमें 03 व्यक्ति बैठे थे, वाहन की चैकिंग करने पर वाहन के अन्दर से 03 प्लास्टिक के कट्टे जिनमें भूसा भरा हुआ था कट्टों के मुंह खोलने पर व भूसे को हटाकर अन्दर हर कट्टे में 16-16 बोतलें अवैध शराब बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 52/2023 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता अभियुक्तगण*
1- विपिन पुत्र श्री बलवीर सिंह निवासी विजयनगर मेहरगढ़ थाना अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग।
2- शशांक पुत्र श्री दिनेश निवासी नाकोट थाना अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग।
3- नवदीप उर्फ लक्की पुत्र श्री गुलाब सिंह निवासी जवाहरनगर थाना अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग।
*पुलिस टीम का विवरण -*
1- उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह – थाना गुप्तकाशी
2- आरक्षी विनय पंवार – थाना गुप्तकाशी
3- FM प्रवीण सिंह – थाना गुप्तकाशी
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से प्रचलित वर्ष 2023 के प्रारम्भ से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 100 अभियोग पंजीकृत कर 128 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस अवधि में ₹ 28,32,500 मूल्य की 4702 बोतल, 72 केन बीयर व 5 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी की गयी है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब तस्करी। के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही जारी रहेगा – -एसपी रूद्रप्रयाग

More Stories
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा