गोपेश्वर (चमोली)। जन समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी चमोली अभिनव शाह की अध्यक्षता में चमोली ब्लाक सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में 28 फरियादी अपने क्षेत्र से जुड़ी शिकायत लेकर पहुंचे। जिसमें से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि दीर्घकालिक समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाले शिकायतों को गंभीरता लिया जाए। शिकायतों की निष्पक्ष रूप से जांच करने के बाद निर्धारित समय पर उसका निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में आने वाले समस्याओं की नियमित समीक्षा भी की जाएगी। तहसील दिवस में लासी, सरतोली, ठेली, समेडुंग्रा, मजोठी, रांगतोली, खैनुरी, गढ़ोरा, मायापुर आदि गांवों से पहुंचे फरियादियों ने सड़क, विद्युत, पेयजल, भूमि का मुआवजा, मनरेगा, प्राकृतिक आपदा आदि से जुड़ी शिकायतें रखी। सैंजी-ब्यारा मोटर मार्ग निर्माण के लिए ग्राम सैंजी के किसानों की भूमि का मुआवजा न मिलने की शिकायत पर सीडीओ ने पीएमजीएसवाई को प्रभावित लोगों में शीघ्र मुआवजा वितरण करने के निर्देश दिए गए।
लांसी-सरतोली सड़क चौडीकरण, डामरीकरण, पुस्ता एवं नाली निर्माण सही मानकों के अनुसार न किए जाने की शिकायत पर एसडीएम को जांच करने को कहा। ग्राम पाडुली के कोठियाल गांव बुराली में भूधसाव से प्रभावित कृषि भूमि का मुआवजा न दिए जाने की शिकायत पर सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया। निजमुला-गौणा सडक पर पठेला तोक के पास भूस्खलन और सड़क का मलवा नीचे गिराने से आवासी भवन एवं इंटर कॉलेज को बने खतरे की समस्या पर एसडीएम को संबधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए समस्या का समाधान करने को कहा गया।
तहसील दिवस में नगर क्षेत्र चमोली और मायपुर गढ़ोरा में पेयजल की समस्या, बाटुला, कोडिया आदि क्षेत्रों में झूलते विद्युत तार एवं पोल, भूधसाव, पुराना बाजार चमोली में क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत, साफ सफाई, नगर पालिका बस सेवा संचालित न होने से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित विभागों को समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान ब्लाक प्रमुख विनीता देवी, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह राणा, तहसीलदार चन्द्र मोहन नगवाण आदि मौजूद थे।

More Stories
निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर भारी पड़ रही एमडीडीए की सस्ती और भरोसेमंद योजनाएं,कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद, एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट हुए बुक !
मुज़फ्फरनगर की तितावी पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !