
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 12/09/2024 को समय करीब रात्रि 10 बजे थानों रोड सोडा सरोली के पास गाड़ी एसयूवी 700 UK 0 7 BM 5179 रंग ग्रे द्वारा शराब के नशे मे तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए सड़क पर गाय को टक्कर मार दी, जिससे गाय की मौके पर मृत्यु हो गई। उक्त घटना की सूचना पर तत्काल रायपुर पुलिस द्वारा एसयूवी 700 को पुलिस कब्जे में लेकर चालक अभियुक्त पंकज रौतेला पुत्र यशवंत सिंह निवासी चौरास थाना कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल को हिरासत में लेकर थाना रायपुर में तत्काल मु0अ0सं0 343/24 पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक