
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
आज फिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है जहा पर एक झोलाछाप डाक्टर ने एक महिल मरीज की जान ले ली है जिसके बाद सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित रोशनाबाद हेल्थ केयर सेंटर में देर रात स्थानीय लोगों और परीजनो ने की तोड़फोड़ की है जानकारी के अनुसार डॉक्टर की लापरवाही से एक महिला की गर्भपात के दौरान हालत गंभीर हो गई उसकी जान पर बन आई, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन घटना के बाद हेल्थ केयर सेंटर के डॉक्टर वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोशनाबाद में कई अवैध क्लिनिक चल रहे हैं, जहां इस तरह की घटनाएं लगातार होती रहती हैं। स्वास्थ्य विभाग को कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इन अवैध अस्पतालों और क्लिनिकों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि रोशनाबाद जिला मुख्यालय पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय से महज कुछ दूरी पर ही रोशनाबाद गांव में दर्जनों झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक और अस्पताल बरसों से चलाए जा रहे हैं जिनकी शिकायतें स्थानीय लोगों द्वारा वह मीडिया द्वारा भी समय-समय पर मामले को उठाया जाता रहा है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग कभी उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेता। यह एक बड़ा सवाल है आखिर स्वास्थ्य विभाग को क्या इसे कोई लालसा है या उसकी जानकारी ही नहीं है.?


More Stories
मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उत्तराखंड सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल की तैयारियां परखीं, यूएसडीएमए में टेबल टाॅप एक्सरसाइज का आयोजन, 2 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल, मुख्यमंत्री करेंगे माॅक ड्रिल का निरीक्षण