
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
राजधानी में एलपीजी सिलिंडरों की किल्लत के बीच अब पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) को बढ़ावा देने की कवायद तेज हो गई है। आने वाले दिनों में हजारों घरों को पीएनजी से जोड़ने की तैयारी है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की बैठक लेकर पीएनजी कनेक्शन तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद गेल गैस कंपनी ने राजधानी में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और बारिश से पहले अधिक से अधिक घरों तक गैस आपूर्ति पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।वर्तमान में राजधानी में करीब 2100 घरों और 25 वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में पीएनजी की आपूर्ति हो रही है। जबकि शहर में 250 किमी से अधिक पाइपलाइन में गैस उपलब्ध है और करीब 100 किमी पाइपलाइन में जल्द गैस चालू होने की उम्मीद है। इन पाइपलाइनों से जुड़े हजारों घर और प्रतिष्ठान हैं। करीब 35 हजार घर ऐसे हैं जहां पाइपलाइन फिटिंग और मीटर तो लग चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा गया है। कंपनी जल्द ही सबसे पहले इन्हीं घरों में गैस आपूर्ति शुरू करेगी।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नैनीताल दौरे की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कसी कमर, एसपी नैनीताल जगदीश चंद्र ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को किया ब्रीफ.!
उत्तराखण्ड में पहली बार SIM Box के माध्यम से संचालित अवैध टेलीकॉम गेटवे का भंडाफोड़,STF की साइबर कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्रवाई, अवैध SIM Box टेलीकॉम गेटवे का पर्दाफाश,114 अवैध सिम कार्ड सहित 02 SIM Box, 77 एंटीना, राउटर, मोबाइल एवं अन्य उपकरण बरामद,विदेशी/VoIP कॉल्स को भारतीय लोकल नंबर में बदलकर पहचान छिपाने का था खेल,बांग्लादेश के साइबर अपराधियों से नेटवर्क जुड़े होने की जानकारी, करीब 07 माह से संचालित था अवैध गेटवे. !
जोमेटो के डिलीवरी बॉय की कुटाई करने वाले सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब के नशे मे आरोपी ने की थी डिलीवरी बॉय की पिटाई !