उत्तराखंड में पहाड़ों पर बारिश से हरिद्वार-ऋषिकेश में बढ़ा गंगा का जलस्तर, चेतावनी रेखा से 15 सेमी ऊपर……
देहरादून: गंगा घाटों और तटों पर जल पुलिस के कर्मचारी तैनात किए गए। तटीय इलाकों में रहने वालों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए मुनादी की गई।
पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश का असर मैदानी भागों में दिखाई दे रहा है। हरिद्वार और ऋषिकेश में तेज बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियां ऊफान पर आ गई है। गंगा घाट और तट जलमग्न हो गए हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे गंगा नदी चेतावनी रेखा 339.50 से 15 सेमी 339.65 मीटर ऊपर बह रही थी। नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया। गंगा घाटों और तटों पर जल पुलिस के कर्मचारी तैनात किए गए। तटीय इलाकों में रहने वालों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए मुनादी की गई।
हरिद्वार: बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर, लोगों की चिंता बढ़ी
गंगा नदी के बढ़ रहे जलस्तर से क्षेत्र के ग्रामीणों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। रविवार को पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते किसानों के चेहरे तो खिल गए, लेकिन इसके साथ-साथ क्षेत्र से बहने वाली गंगा नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। रविवार शाम चार बजे गंगा नदी का जलस्तर 292.70 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि गंगा नदी का चेतावनी जलस्तर निशान 293 और खतरे का निशान 294 मीटर है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही क्षेत्र के ग्रामीणों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है।
मुख्य रूप से बालावाली, कलसिया, गिद्धावाली, पौडोवाली, बादशाहपुर, शेरपुर बेला, चंद्रपुरी कला, चंद्रपुरी खुर्द और उत्तर प्रदेश के रामसहायवाला व हिम्मतपुर बेला गांव के लोगों को बाढ़ की चिंता सता रही है।


More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !