उत्तराखंड में बारिश से उफान पर गाड़-गदेरे, कई वाहन मलबे में दबे, वरूणावत पर्वत से गिर रहे पत्थर, दहशत में लोग…….
देहरादून: मौसम के करवट बदलते ही जिला मुख्यालय में बारिश शुरू हो गई। इससे शहर की आंतरिक सड़के सहित गंगोत्री हाईवे पर जगह-जगह जलभराव हो गया।
उत्तरकाशी शहर में करीब तीन से चार घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके चलते गंगोत्री हाईवे जगह-जगह तालाब में तब्दील हो गया है। वहीं, ज्ञानसू क्षेत्र में पाडुली गाड़ सहित ज्ञानसू और मैणा गाड़ उफान पर आ गए हैं।
वरूणावत पर्वत से रूक-रूककर बोल्डर गिरे, जिससे घबरा कर गोफियारा क्षेत्र में कई परिवार अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं, गोफियारा क्षेत्र में एक गदेरे के उफान पर आने से सड़क पर खड़े दोपहिया वाहन मलबे में दब गए।
मंगलवार शाम को मौसम के करवट बदलते ही जिला मुख्यालय में बारिश शुरू हो गई। इससे शहर की आंतरिक सड़के सहित गंगोत्री हाईवे पर जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं, ज्ञानसू क्षेत्र के तीन बड़े गाड़-गदेरे भी उफान पर आ गए। पाडुली गाड़ के उफान पर आने से गाड़ में जमा कूड़ा-कचरा गंगोत्री हाईवे पर फैल गया। वहीं, गाड़ में पानी बढ़ने से आसपास के लोग डरे हुए हैं।
क्षेत्र के अनिल सिंह ने बताया कि गाड़ में पानी की मात्रा बढ़ती जा रही है, जो कि अब हाईवे पर फैल रहा है। वहीं, ज्ञानसू गाड़ और मैणा गाड़ भी उफान पर आ गए हैं।
हालांकि ज्ञानसू गाड़ में कुछ दिनों पूर्व प्रशासन की ओर से पानी के बहाव के लिए मलबा हटाया गया था। इससे पानी हाईवे पर नहीं आ रहा है। लेकिन खतरे की आशंका बनी हुई, जिसके चलते लोग पानी के बहाव पर नजर बनाए हुए हैंं।


More Stories
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने sog की मदद से भूसे के ढेर मे ढूंढ निकाली छोटी सी सुई, मांडू वाला जंगल मिली सड़ी गली लाश की सुलझाई गुथी,मृतक महिला कि हत्या के आरोप मे मृतका के पहले पति को किया गिरफ्तार, हालात से तंग आकर पति ने ही दिया था अपनी पूर्व पत्नी की हत्या को अंजाम !
देहरादून की सड़को पर उतरकर सचिव लोकनिर्माण और डीएम सविन बंसल ने किया सड़को का निरिक्षण,निरीक्षण के दौरान पुरे शहर मे सड़क रेस्टोरेशन कार्य पर जताया संतोष,
हरिद्वार की रानीपुर पुलिस ने तमंचा दिखाकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी वज़िद को किया गिरफ्तार, युवती ने दोस्ती करने से किया मना तो आरोपी ने तमंचे के दम पर अपहरण का किया था प्रयास !