
सोनू कुमार,(राष्ट्रीय दिया समाचार)नैनीताल
उत्तराखण्ड़ के नैनीताल में कुछ दिनों से रुक रुक्कर बरसात होने के बाद अब नैनीझील के निकासी गेटों को खोल दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि वो शहर की जरूरत और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर, समय समय में गेट खोलते रहते हैं।
विश्व विख्यात नैनीझील के पानी का ओवर फ्लो निकालने के लिए दो वर्ष पूर्व ब्रिटिशकालीन निकासी गेटों को हटाकर अत्याधुनिक स्काडा गेट सिस्टम लगाया गया था। उसी वर्ष बरसातों में ये गेट भारी मानवीय त्रुटि के कारण बन्द रह गए, जिसकी वजह से नैनीझील में बाढ़ के हालात पैदा हो गए और झील का पानी नैनादेवी मंदिर में घुस गया और तल्लीताल की रोड में बहने लगा था। ये मुद्दा जोरों शोरों से सत्ता के गलियारे में भी उछला था, जिसके बाद इसकी देखरेख करने वाला सिंचाई विभाग सतर्क हो गया था। अब विभाग झील में पानी का स्तर 10.6 फ़ीट से ऊपर जाते ही खोल रहा है। सिंचाई विभाग के ए.एक्स.एन. ए.के.वर्मा का कहना है कि शहर की पेयजल आपूर्ति पूरी करने वाले इस श्रोत को वो हर वक्त लबालब रखना चाहते हैं। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही नैनीझील के पानी की निकासी की जाती है। उन्होंने बताया कि जलस्तर के 11 फ़ीट पहुंचने पर गेट खोल दिये गए थे, अब नगरवासियों को जमकर पेयजल उपलब्ध हो रहा है।


More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त