
चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
शनिवार को लच्छीवाला गेस्ट हाउस में भाजपा जिला महामंत्री राजेन्द्र सिंह तड़ियाल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महामंत्री तड़ियाल ने कहा कि डोईवाला में एयरोसिटी व इंटीग्रेटेड टाउनशिप आदि को लेकर तमाम भ्रांतियां फैलाई जा रही है। जिसमें विपक्ष अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।
तड़ियाल ने कहा कि जबकि इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि डोईवाला में किसी भी किसान की भूमि नहीं ली जाएगी और सरकार की डोईवाला में टाउनशिप आदि को लेकर ना कोई मंसा थी और ना ही इस संबंध में कोई निर्णय लिया गया है।
इस मौके पर मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सरकार डोईवाला के लोगों के साथ है। इस तरह के कोई भी निर्णय सरकार स्थानीय लोगों को भरोसे में लिए बिना नहीं लेगी। डॉ अग्रवाल ने कहा कि डोईवाला में एयरोसिटी व इंटीग्रेटेड टाउनशिप बनाने की सरकार की कोई योजना नहीं है और ना ही इस संबंध में सरकार की ओर से कोई निर्णय लिया गया है।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है ऐसे में डोईवाला में दुष्प्रचार कर रहे विपक्ष के लोगों को बाज आना चाहिए। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने धन्यवाद ज्ञापन के जरिए मंत्री जी का स्वागत किया।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री मंगल रौथाण, रविन्द्र बेलवाल, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नितिन कोठारी, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल, जिला आईटी प्रभारी युवा मोर्चा सुबोध नौटियाल, आदेश पवार, मनमोहन नौटियाल, गुड्डू मिश्रा, गुरदीप सिंह, आनंद

More Stories
देहरादून की राजपुर पुलिस ने मंदिर को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी भेजा जेल, पुलिस ने कबाड़ी और आरोपियों के कब्ज़े से मंदिर चोरी का सामान किया बरामद.!
जनसंघर्ष मोर्चा ने बीआरपी/ सीआरपी का र्मिकों की बदहाली का उठाया मुद्दा,कर्मिको को दो माह से वेतन ना मिलने के बाद गुजर बसर कैसे होगा की कही बात !
युवती से छेड़छाड़ के बाद बागपत मे हुआ बबाल, गाली बारी पथराव और धरदार हथियारों का हुआ खुलकर स्तेमाल, पुलिस पार्टी पर की हुआ हमला, पुलिस ने करीब तीन दर्ज़ेन लोगो के खिलाफ मुक़दमा दर्ज़ कर नो लोगो को भेजा जेल.!