
*आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर आमजन के मध्य भय उत्पन्न करने वाले अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी करने के एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को दिए थे निर्देश*
*थाना क्लेमेंटटाउन*
आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त आदेशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार हुड़दंगियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 06/04/24 को क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में मोहब्बेवाला आरटीओ चेक पोस्ट के पास 02 व्यक्तियों असलम तथा शोएब हुसैन द्वारा सड़क पर आने जाने वालों लोगो पर टिप्पणिया की जा रही थी, जिन्हें मौके पर पहुँचे पुलिसकर्मियों द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया तो उक्त दोनों व्यक्ति मौके पर उग्र होकर चिल्लाने लगे तथा मौके पर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने लगे, जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा शांति भंग होने की संभावना के दृष्टिगत 151 crpc में गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- असलम उर्फ मोनू पुत्र फारूक अब्दुल्ला निवासी मोहब्बेवाला निकट आरटीओ चेक पोस्ट, थाना क्लेमेंटटाउन, जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष
2- शोएब हुसैन पुत्र इरशाद निवासी मोहब्बेवाला निकट आरटीओ चेकपोस्ट, थाना क्लेमेंट टाउन, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक