
भारतीय वैश्य महासंघ जीएमएस मण्डल अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में आज कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें पूर्व वित्तीय वर्ष 2023-24 में हुए कार्यक्रमों एवं सदस्यता राशि पर समीक्षा की गयी तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में किये जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी आज की बैठक मे आगामी कार्यक्रमो मे समाज के लिए विभिन्न क्षेत्रो अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महानुभवो का सम्मान करने समाज के लडकी और लडको के रिश्तो हेतू मैरिज ब्यूरो खोलने सहित कई विषयो पर चर्चा की गई इसके साथ ही आगामी हिन्द नव वर्ष 9 अप्रैल के दिन सभी सनातनीयो से अपने अपने घरो पर भगवा ध्वज लगाने का आव्हान किया महासंघ अध्यक्ष ने कहा कि आगामी कार्यक्रमो की संपूर्ण जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जायेगी उक्त बैठक में भारतीय वैश्य महासंघ (जीएमएस मंडल) अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित उपाध्यक्ष प्रमोद गोयल,, उपाध्यक्षा वंदना गोयल, सह सचिव संजय गर्ग, महिला सह सचिव अंजू अग्रवाल, अधिवक्ता सुमित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य आनंद मोहन कंसल, सी एम गर्ग एस के मित्तल अनिल जैन, श्वेता गोयल एवं याशिका गुप्ता आदि उपस्थित रहें,साथ ही दो नव नियुक्त कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप जैन एवं पत्रकार अनिल मित्तल भी समिति में शामिल हुए।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा