उत्तराखंड में भारी बारिश से देहरादून की सड़को में पानी पानी, DM देहरादून ने किया निरीक्षण, अधिकारियो को दिए निर्देश……
देहरादून: ऋषिकेश तहसील दिवस में प्रतिभाग करने से पूर्व जिलाधिकारी सोनिका ने देहरादून से भानियावाला तक वर्षा के बीच पानी निकासी का अवलोकन करते हुए। भानियावाल में सड़क पर पानी बहने सम्बन्धित अधिकारियों को पानी निकासी के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश के उपरान्त उप जिलाधिकारी डोईवाला, नगर पालिका परिषद डोईवाला के अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी कार्मिक मौके पर पंहुचकर कर जल निकासी खुलवाई।

जिलाधिकारी सोनिका ने आज देर शाम प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक, सहारनपुर चौक से पथरीबाग चौक, कारगी चौक से आईएसबीटी तक निरीक्षण करते हुए, निर्माणधीन कार्यों एवं जल निकासी का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से जल भराव के बारे में भी जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदाई संस्थाओं को निर्माण कार्यों को पूर्ण करते हुए सड़क समतलीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही नाला, नाली सफाई कार्यों को त्वरित पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय व्यापारियों से बात करते हुए जल भराव की स्थिति जानी।

उन्होंने अधिकारियों को ड्रेनेज सिस्टम ठीक करने तथा जिन स्थानों पर पानी जमा हो रहा है वहां पानी निकासी के निर्देश दिए। आईएसबीटी पर व्यापारियों ने वर्षा के दौरान पानी नाली से ओवरफ्लो होने की बात कही, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ड्रेनेज ठीक करने के लिए दिए। निरीक्षण के दौरान अधि अभि लोनिवि पी कर्नवाल, सहायक निदेशक सूचना बी सी नेगी आदि उपस्थित रहे ।


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा