
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
युवती के साथ *फेसबुक फ्रेंडशिप से शुरू हुआ ठगी का खेल एक नकली फौजी ने युवती से 1.25 लाख रू0 की ठगी को अंजाम दे दिया तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार के सलाखों के पीछे डाल दिया प्राप्त जनकारी के अनुसार दिनांक 07.06.2025 को स्थानीय निवासी उदयरामपुर कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के माध्यम से एक व्यक्ति व्यक्ति से दोस्ती हुई जिसने अपना नाम कमल बताकर स्वयं को भारतीय सेना में कार्यरत होना बताया एवं मुझे शादी का झांसा देकर मुझसे लगभग 1.25 लाख रुपए की ठगी की गई है। इस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0स0-149/25, धारा- 318 (4) BNS पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा धोखाधड़ी की इस घटना को गम्भीरता से लेते हुये इस सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उक्त प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचक द्वारा की गई विवेचनात्मक कार्यवाही एवं पुलिस टीम द्वारा जुटाई गई जानकारी तथा सुरागसी-पतारसी के आधार पर उक्त प्रकरण में अभियुक्त भानु प्रकाश वर्मा उर्फ़ कमल निवासी- रानीखेत अल्मोड़ा द्वारा वादनी के साथ धोखाधड़ी कर ठगी करने करने की पुष्टि हुई। जिसके द्वारा फर्जी नाम पता बताकर व भारतीय सेना में फर्जी रूप से कार्यरत होना बताया गया यह व्यक्ति पूर्व में उदयपुर में होटल में काम करता था। जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा भानु प्रकाश को रानीखेत से गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय मे पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0स0-149/25, धारा- 318 (4) BNS
*नाम पता अभियुक्त*
भानु प्रकाश वर्मा उर्फ़ कमल (उम्र-28 वर्ष) निवासी- रानीखेत, अल्मोड़ा।
*पुलिस टीम*
1.उपनिरीक्षक दीपक सिंह पंवार
2.आरक्षी बलदेव कोटद्वार
3.आरक्षी गंभीर- सीआईयू
4.आरक्षी हरीश- सीआईयू

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा