
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
उत्तराखंड की राजधानी में उच्च शिक्षा के बहाने बाहरी प्रदेश से आने वाले कुछ छात्र देहरादून की शांत फिज़ाओ में गुंडागर्दी कर अशांति फैलाने से बाज़ नहीं आ रहे ताज़ा मामला प्रेम नगर इलाके का है जहा कल तड़के फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना प्रेमनगर थानाक्षेत्र में नंदा की चौकी के पास हुई। यहां कुछ छात्रों के बीच हुए झगड़े के बाद बाइक सवार दो युवकों ने गंगोत्री बॉयज हॉस्टल के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।प्रेम नगर के थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद रविवार की तड़के करीब तीन बजे दो युवकों ने गंगोत्री बॉयज हॉस्टल के बाहर दो राउंड हवाई फायर किए। शुरुआती जांच से पता चला है कि जिन छात्रों से उनका झगड़ा हुआ था, वे इसी हॉस्टल में रहते हैं देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया की प्रेमनगर छेत्र में हुईं फायरिंग की घटना में लिप्त आरोपियों की पहचान कर ली गई है घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए टीम गठित कर जल्द ही आरोपीयो की गिरफ़्तारी की जायेगी

More Stories
एसटीएफ ने पकड़ी इस साल की सबसे बड़ी नशे की खेप,STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कुमाऊँ यूनिट को मिली बड़ी सफलता,करीब 25 लाख रुपयों की MDMA के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार,
1 सितम्बर को मौसम विभाग की भारी बारिश की सम्भवना के मद्देनजर देहरादून के समस्त विद्यालयों,कक्षा 1 से 12 तक एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रादेशिक सम्मेलन को किया सम्बोधित