
आज चौकी इंचार्ज मयूर विहार संजय रावत को मुखबिर से मिली सुचना के बाद घर पर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा मे अवैध एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद हुए है प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस के साथ संयुक्त रूप से भद्र कली बस्ती सहस्त्रधारा रोड में संतोष कुमार भट्ट क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई छापेमारी टीम में पुलिस के साथ विभागीय लोकेश पूर्ति निरीक्षक रजत नेगी पूर्ति निरीक्षक एवं शशांक चौधरी पूर्ति निरीक्षक सम्मिलित थे छापेमारी के दौरान एक घर के टेरिस पर चार व्यावसायिक सिलेंडर भारत एवं एचपी कंपनी के एवं तीन घरेलू सिलेंडर इंडियन ऑयल कंपनी के पाए गए इसमें से तीन व्यावसायिक सिलेंडर आंशिक रूप से भरे हुए एवं एक घरेलू सिलेंडर भारत तथा दो खाली थे सभी सिलेंडरों को सीज कर जीवन ज्योति गैस सर्विस कैनल रोड किशनपुर देहरादून की सुपुर्दगी में दिए गए छापेमारी के दौरान छापा स्थल पर रिफिलिंग से संबंधित उपकरण तराजू आदि मिलने की जानकारी नहीं मिली है फिलहाल पुलिस कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर अपनी जांच कर पता लगाने का प्रयास कर रही है की मौके पर मिले अवैध गैस के सिलेंडर कहा से और किस प्रपस से यहाँ पर रखे गये थे !

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री