
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
एस0एस0पी0 देहरादून द्वारा नशा तस्करी में प्रभावी रोकथाम लगाने तथा अवैध रूप से नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश दिये गये तथा ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करने तथा नशा तस्करों द्वारा अर्जित सम्पत्ति के चिन्हिकरण तथा उसके जब्तीकरण हेतु प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश देते हुए नशा तस्करी में लिप्त अभियुक्तों का अधिक से अधिक सजा दिलाये जाने के लिये उनके विरूद्व मा0 न्यायालय के समक्ष कुशल पैरवी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देशो के क्रम में थाना सहसपुर क्षेत्र खुशहालपुर के गैंगस्टर/हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर नसीम पुत्र शब्बीर, निवासी खुशहालपुर, सहसपुर देहरादून, जिसे पूर्व में देहरादून पुलिस द्वारा 01 किलो से अधिक चरस बरामद होने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था एंव अभियुक्त के विरूद्व थाना सहसपुर देहरादून में मु0अ0स0 76/2015 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट, के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। नशा तस्करी के शातिर आरोपी अभियुक्त नसीम पुत्र शब्बीर के विरूद्व मा0 न्यायालय के समक्ष लगातार कुशल पैरवी की गई, जिस पर आज दिनांक 05-06-2025 को मा0 न्यायानय अपर जिला एंव सत्र/ स्पेशल जज एन0डी0पी0एस0 एक्ट, विकासनगर द्वारा अभियुक्त को 01 लाख रुपये के अर्थदण्ड तथा 10 साल के कठोर कारावास की सजा से दण्डित किया गया। अभियुक्त नसीम शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना सहसपुर में गौकशी, एन0डी0पी0एस0 एक्ट व गुण्डा अधि0,गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्जनो अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त की पत्नी सहराज तथा सहराज की बहन मेहराज भी नशा तस्करी में जेल जा चुकी है, जिन पर गैंगस्टर सहित एन0डी0पी0एस0 एक्ट/गुण्डा एक्ट के तहत कई अभियोग पंजीकृत है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, *लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री