
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना व यातायात प्रभारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर रात्रि में वाहनों पर अनाधिकृत रुप से लगी फ्लैशर लाइट (चकाचौंध वाली लाइटें) लगाकर वाहन चलाने वाले के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाने हेतू निर्देशित किया गया। चकाचौंध वाली लाइटें सामने वाले वाहन चालकों की आंखों में सीधी पड़ती है, जिसकारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। शुक्रवार को सायं से लेकर रात्रि तक जनपद के समस्त थाना और यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैशर लाइट लगाकर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही करने के साथ साथ ही उनके वाहनों से फ्लैशर लाइट्स को भी हटाया गया है। अब तक जनपद पुलिस द्वारा 103 फ्लैशर लाइट लगे वाहनों के वाहन चालकों के चालान किये गये हैं।

More Stories
विकास के दावों के बीच समस्याओं से जूझता देवबंद, जाम से जलभराव तक जनता बेहाल* टूटी सड़कें, अधूरी सर्विस रोड, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और बेरोजगारी बने बड़े सवाल
गोचर नदी मे छलांग लगाने वाले युवक क़ी डूबने से हुई मौत, sdrf ने सर्च अभियान चलाकर युवक का शव किया बरामद.!
आमजन की सुरक्षा दून पुलिस की प्रार्थमिकता, एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान