
*सफेदपोश धोखेबाजों का ढोल बजना जरूरी जिससे सभी को पता चले और आगे उनके कारनामों पर प्रभावी अंकुश लग सके: एसएसपी देहरादून*
*थाना नेहरुकोलोनी*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी के अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में थाना नेहरुकोलोनी में पंजीकृत मु0अ0सं0- 365/22 धारा 420/504/506 आईपीसी बनाम जसजीत सिंह, जिसमें अभियुक्त द्वारा सेवानिवृत कर्नल जे0एस0 राणा को भूमि विक्रय करने के एवज में धोखाधड़ी कर 85 लाख रुपए हड़प लिए गए थे तथा अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध पूर्व में मा0 न्यायालय से गैर जमानती वारेंट प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए परंतु अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय से आदेश प्राप्त करते हुऐ
आज दिनाँक 19/10/22 को अभियुक्त जसजीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी सी- 156 सेक्टर 3 डिफेंस कॉलोनी, देहरादून के आवास पर नोटिस तामीली कि कार्यवाही की गयी। इस दौरान माननीय न्यायालय से प्राप्त 82 सीआरपीसी के नोटिस को दो गवाहों के समक्ष अभियुक्त के मोहल्ले डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में ऊंची मुनादी कराई गई तथा अभियुक्त के मकान के मुख्य गेट सहित मोहल्ले के मुख्य-मुख्य स्थानों व चौराहों पर धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा चस्पा की गई। दौराने मुनादी अभियुक्त जसजीत सिंह को दिनांक 26/10/2023 तक माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने तथा ऐसा न करने पर माननीय न्यायालय की आदेशानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने संबंधी उद्घोषणा की गई।

More Stories
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश