September 27, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

विगत 01 माह के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 1365 व्यक्तियों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्यवाही,कार्यवाही के मामले में थाना रायपुर ने सभी थानो को छोडा पीछे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों व शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध सम्पूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यवाही करते हुए माह अक्टूबर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 1385 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान कर कुल 4,09,500 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान जनपद में थाना रायपुर पुलिस द्वारा सर्वाधिक कार्यवाही करते हुए 785 व्यक्तियों के चालान किये गए तथा 2,76,500 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया। शराबियों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Share