*दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही के फरियादी हो रहे क़ायल*
*चन्द मिनटो में खोज निकाला फरियादी का खोया बैग,*
*बैग में थे 02 लाख रुपये, मोबाईल फोन व 20,000 रुपये का बैंक चैक*
*कोतवाली नगर*
दिनाँक 17-10-2023 को फरियादी अतुल कुमार शर्मा पुत्र स्व0 एस0के0 शर्मा निवासी फेस 3 विद्याविहार कारगी, देहरादून द्वारा शाम को करीब 07.30 PM पर चौकी लक्खीबाग पर आकर सूचना दी थी कि वह आढत बाजार में सामान खरीदने आये थे।इस दौरान उनकी मोटर साईकिल से उनका बैग बाजार में कहीं गिर गया है, जिसमें 02 लाख रुपये नगद, 01 मोबाईल फोन, 20000 रुपये का बैंक चैक है, जो कि काफी ढूढने के बाद नही मिला, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये फरियादी के बतायेनुसार स्थान पर खोये हुये बैग की तलाश शुरु की तथा आढत बाजार में से चंद समय में ही फरियादी का खोया हुआ बैग बरामद किया। बैग में से फरियादी के 02 लाख रुपये नगद, 01 मोबाईल फोन व 20,000/- रुपये का बैंक चैक फरियादी को सकुशल वापस लौटाया गया, जिस पर फरियादी द्वारा पुलिसजनों की त्वरित कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

More Stories
देहरादून मे नाज़ायज़ मदरसों पर चला प्रसासन का डंडा, बिना पंजीकरण संचालित एक मदरसा को किया सील,बिना अनुमति के चलने वाले दो अन्य मदरसों के संचालकों से लिया गया शपथ-पत्र.!
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर आया नेहरू कॉलोनी पुलिस की गिरफ्त में,अभियुक्त के कब्जे से लगभग 02 लाख रुपए से अधिक मूल्य की 7.50 ग्राम स्मैक व तस्करी मे प्रयुक्त स्कूटी हुई बरामद.!
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद