October 26, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

दून हॉस्पिटल के सामने फायरिंग की घटना के मास्टरमाइंड अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून

पैसों के लेने देन को लेकर हुए विवाद में दून हास्पिटल के सामने एक युवक को गोली मारने की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0- 371/25 धारा 109,352 बीएनएस के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की कुशल रणनीति के परिणाम स्वरूप घटना में लिप्त 05 अभियुक्तों को दून पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। घटना के सम्बन्ध में घायल युवक के साथियों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि घटना से पूर्व कैनाल रोड स्थित सरकारी केन्टीन पर पैसों के लेन-देन व महिला पर अभद्र टिप्पणी को लेकर उनका कव्यांश धामा, रोहन आर्य तथा विशाल तोमर से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते कव्यांश धामा के पक्ष से एक अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दून अस्पताल के बाहर उनके साथी दीशांत राणा को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये।

घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक: 20-10-25 को 1-रोहन आर्य पुत्र जगदीश प्रसाद 2-विशाल तोमर पुत्र धर्मेंद्र तोमर को तथा दिनांक 22/10 /25 को 03 अन्य अभियुक्तों 01ः सोहेल खान पुत्र नूरू मोहम्मद, 02: शानू पुत्र नौशाद तथा जावेद पुत्र अब्दुर रहमान को गिरफ्तार किया गया था। उक्त अभियोग में घटना का मास्टरमाइंड अभियुक्त नृपेंद्र धामा उर्फ काव्यांश धामा घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार उसके सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थी।

पुलिस टीमों द्वारा किये जा रहे प्रयासों से आज दिनांक: 28/10/2025 को पुलिस टीम द्वारा घटना के मुख्य षड्यंत्रकारी अभियुक्त नृपेंद्र धामा उर्फ काव्यांश धामा को मुखबिर की सूचना पर आईं टी पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

नृपेन्द्र धामा उर्फ काव्यांश धामा पुत्र तेजेन्द्र धामा निवासी ग्राम खेकडा थाना खेकडा जिला बागपत उ0प्र0 व निवास वार्ड न0-02 बसन्त अपार्टमेन्ट फस्ट फ्लोर महरोली दिल्ली हाल निवासी गोविन्द विहार नियर सिद्धार्थ लॉ कालेज देहरादून

*पुलिस टीम:-*

01: निरीक्षक प्रदीप पंत, प्रभारी कोतवाली नगर
02: उ0नि0 संदीप कुमार, चौकी प्रभारी धारा कोतवाली नगर
03: हे0कां0महेंद्र
04: का0 जोगेंद्र

You may have missed

Share