चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
कोतवाली डोईवाला पर डोईवाला निवासी महिला द्वारा एक प्रार्थना दिया गया की साहिल नाम का युवक उनकी नाबालिग पुत्री उम्र -17 वर्ष को घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ नेचर पार्क लच्छीवाला में ले गया, जहाँ उसके द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री के साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0: 07/2025 धारा: 64(1)/137(2) बीएनएस व 3/4 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शाहिद उर्फ साहिल पुत्र कय्यूम मूल निवासी कसाईगंज साहबगंज, झारखण्ड उम्र-19 को केशवपुरी बस्ती के पास से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
शाहिद उर्फ साहिल पुत्र कय्यूम निवासी- केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला देहरादून मूल निवासी कसाईगंज, साहबगंज, झारखण्ड उम्र-19 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- म0उ0नि0 सीमा कोहली
2- हे0का0 सलमान हैदर
3- कानि0 वीर सिंह

More Stories
मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उत्तराखंड सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल की तैयारियां परखीं, यूएसडीएमए में टेबल टाॅप एक्सरसाइज का आयोजन, 2 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल, मुख्यमंत्री करेंगे माॅक ड्रिल का निरीक्षण