देहरादून
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें 02 व्यक्ति दो युवकों को हॉकी तथा लातों से मारते हुए दिखाई दे रहे है, उक्त वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच करते हुए वीडियो में युवकों के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी तो वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान युवराज तथा अमन के रूप में हुई, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त युवराज पुत्र चन्दन निवासी कटापत्थर कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून, उम्र 45 वर्ष को हिरासत में लिया गया है, दूसरे अभियुक्त अमन की तलाश की जा रही है।
अभियुक्तों के विरुद्ध पीड़ित पक्ष की ओर से दी गयी तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उक्त घटना के संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा पूर्व में पुलिस को कोई भी सूचना या प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
युवराज पुत्र चन्दन निवासी कटापत्थर कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून, उम्र 45 वर्ष

More Stories
15वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आयोजित, 150 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
गुमशुदगी की सूचना पर तुरंत एक्शन में आई कोटद्वार पुलिस, 24 घंटे में लुधियाना से महिला व मासूम को खोज निकाला,पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई लाई रंग, सीसीटीवी एवं सर्विलांस की मदद से महिला व बच्चे को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला द्वारा कुम्भ मेला वाहन पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया, मौके पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों को पार्किंग से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों को समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश।