
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
दिनांक 25.10.2026 को कोतवाली कोटद्वार में कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी अपने 15 माह के बच्चे को साथ लेकर बिना बताए घर से कहीं चली गई है परिजनो द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी महिला एवं बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा गुमशुदगी के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस की सहायता से महिला एवं बच्चे की तलाश करते हुए उनके लुधियाना, पंजाब में होने की जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला एवं उसके बच्चे को 24 घंटे के भीतर लुधियाना, पंजाब से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में महिला ने पारिवारिक नाराजगी के कारण घर से चले जाने की बात बताई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं काउंसलिंग के उपरांत महिला एवं बच्चे को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
*पुलिस टीम*
1. प्रदीप नेगी प्रभारी निरीक्षक
2. उ0नि0 विनोद चपराना
3. हे0का0 करन
4. का0 कुलदीप
5. महिला होमगार्ड रश्मि
6. कांस्टेबल अवनीश (तकनीकी सहायता )

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से गैरसैंण की पेयजल आपूर्ति को मिलेगा सुदृढ़ आधार, रामगंगा नदी पर बांध निर्माण परियोजना को मिली वित्तीय स्वीकृती
मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट को बताया विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, *विकास योजनाओं को गति देने के साथ जनकल्याण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री
15वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आयोजित, 150 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग