देहरादून
दिनांक 20-12-2024 को चौकी बाईपास पर सूचना प्राप्त हुई की कुछ लड़के दून यूनिवर्सिटी रोड पर लड़ाई कर रहे हैं एंव संभवत उनके पास अवैध असलहे भी हैं, सूचना पर चौकी प्रभारी बाईपास मय फोर्स व थाना मोबाइल के मौके पर पहुंचे, तो यूनिवर्सिटी गेट के गार्ड द्वारा बताया गया कि कुछ लड़के यहाँ पर आपस मे झगड़ रहे थे। झगडे के दौरान उनमें से एक युवक अपना बचाव करते हुए युनिवर्सिटी के गेट के पास आ गया। जिसे युनिवर्सिटी के गार्ड द्वारा पकडा गया तो उसके पास रखा अवैध पिस्टल वहां गिर गया। इस दौरान मौका पाकर वह युवक अपना हाथ छुडाकर अवैध पिस्टल को वहीं छोड़कर वहां से भाग गया।
पुलिस द्वारा आस-पास के लोगों से युवक के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करने के दौरान पता चला कि उक्त युवक का नाम हर्ष थापा है, जो कारगी चौक के आसपास कहीं रहता है। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त हर्ष थापा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया तथा *थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0: 392/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत किया गया। बरामद पिस्टल के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
*बरामदगी*
01 अवैध देसी पिस्टल मय मैगजीन
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
(1) हर्ष थापा पुत्र हरि थापा निवासी शांति विहार कारगी चौक थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 18 वर्ष।
*पुलिस टीम*
(1) व0उ0नि0 सुमेर सिंह थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
(2) उ0नि0 प्रवीन पुंडीर चौकी प्रभारी बाईपास
(3) कानि0 श्रीकान्त ध्यानी
(4) कानि0 कमलेश सजवाण
(5) कानि0 बृजमोहन रावत

More Stories
हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने फ़र्ज़ी रक्त दान शिविर लगाकर लहू का व्यापार करने वाले पाँच आरोपियों को किया गिरफ्तार,.पकडे गये आरोपी ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले लोगो से रक्त दान कराकर बेचते थे महंगे दामों मे,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से भारी मात्रा मे खून किया बरामद, पुलिस ने आरोपियों के वाहनों को भी किया सीज़,
एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से अन्तर्राज्यीय नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में,ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल खुलासा,घटना को अजांम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 4 नेपाली मूल के अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई लाखों रू0 कीमत की ज्वेलरी हुई बरामद,गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के है अपराधी, सुनियोजित तरीके से रैकी कर देते थे नकबजनी की घटनाओं को अजांम.!
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा मसूरी मंडल ने अटल जी को किया याद, अटल के आदर्शों पर चलकर भारत को विश्वगुरु बनाने का लिया संकल्प !