देहरादून
वर्तमान मे प्रचलित *“ऑपरेशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक – 09/06/2026 को कोतवाली डोईवाला को कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तेलीवाला, डोईवाला में किसी बात को लेकर कुछ लोगों का आपस विवाद हो गया है तथा वो सभी आपस झगडा कर रहे है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा झगडा कर रहे व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया तो वो और अधिक उग्र होकर आपस में लडाई झगडा करने लगे, जिस पर किसी भी संगीन अपराध/घटना को अंजाम दिये जाने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत मौके से ही झगडा कर रहे 06 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
01- दिलशाद पुत्र मौ0 कासिम उम्र – 35 वर्ष
02- मेहताब अली पुत्र मौ0 यामीन उम्र – 32 वरर्ष
03- इरशाद अली पुत्र मौ0 कासिम उम्र – 31 वर्ष
04- अमजद अली पुत्र जमीर अहमद उम्र – 45 वर्ष
05- जावेद अली पुत्र इफ्तियाक अली उम्र- 30 वर्ष
06- आलम मसूद पुत्र सलीम अहमद उम्र – 29 वर्ष
*(सभी निवासी तेलीवाला, थाना डोईवाला, देहरादून )*

More Stories
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !
महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार