देहरादून
आज दिनांक 01/06/2025 को थाना रायपुर को मालदेवता क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा शराब के नशे में गाड़ी की छत व खिड़की से बाहर निकलते हुए हुड़दंग करने की सूचना प्राप्त हुई, साथ ही उक्त घटना के संबंध में सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हुआ, उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिस पर रायपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाश हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा चेकिंग के दौरान उक्त वाहन को रोककर शराब पीकर वाहन चलाने पर वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया, साथ ही सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाले 01 अन्य अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस एक्ट में वैधानिक कार्यवाही की गई तथा संबंधित वाहन को एम०वी० एक्ट में सीज किया गया।
*नाम पता अभियुक्त :-*
1- आयुष पुत्र विनोद राय निवासी कारगी चौक थाना पटेल नगर जनपद देहरादून *(वाहन चालक)*
2- अंकित छेत्री पुत्र अशोक छेत्री निवासी कारगी चौक, थाना पटेल नगर, जनपद देहरादून
*सीज वाहन*
वाहन संख्या UK07DD8278

More Stories
बाल दिवस पर यातायात पुलिस की अनूठी पहल, 400 बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम,जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में आयोजित किया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम,छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर दिलाई गई पालन की शपथ,बच्चों को बनाया गया सड़क सुरक्षा का संदेशवाहक, परिजनों एवं आमजन को जागरूक करने की अपील.!
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना ककरौली पुलिस व एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटनाओं के 03 अभियोगो का सफल अनावरण,. टीम ने चोरी मे शामिल 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹6,00,000/- नकद एवं चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद।
बिहारी महासभा ने धूमधाम से मनाया कद्दू भात का पर्व, 4 दिन के छठव्रत का हुआ प्रारंभ* *कांच ही बांस के बहंगिया…” और “केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल…” जैसे पारंपरिक छठ गीतों पर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर ।