
चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
डोईवाला कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए केशवपुरी बस्ती से करीब दस ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है पुलिस ने आरोपी को पकड़करजेल भेज दिया गया है गौर तलब है कि केशवपुरी बस्ती मादक पदार्थ और सूखा नशे का अड्डा बन चुका है हर दूसरे दिन यहां के लोग नशा परोसने और बेचने का काम करते आ रहे हैं पुलिस ने कई बार अभियान चलाया और सामाजिक संस्था के माध्यम से बैठकों के आयोजन कर नशे के विरुद्ध जागरूक करने का अभियान भी चलाया लाख समझने की कोशिशें के बाद भी केशवपुरी की व्यवस्था नहीं बदल सकी है आज शुक्रवार को भी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करीब दस ग्राम अवैैध स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए बीते गुरुवार 5 सितंबर को रामलीला मैदान केशवपुरी बस्ती, डोईवाला के पास चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्त सागर सिंह वाधवा उर्फ काका को 09.80 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सागर उर्फ काका पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है पुलिस टीम में
उ0नि0 विजेन्द्र सिंह कुमाई ,हे0का0 देवेन्द्र नेगी,कानि0 धर्मेन्द्र शामिल थे

More Stories
रायपुर थाना क्षेत्र के आधोई वाला मे दीवार को लेकर ख़ूनी संघर्ष मे एक क़ी मौत, पुलिस ने मामले मे तहरीर लेकर कार्यवाही क़ी शुरू.!
नैनीताल पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत क़ी बड़ी कार्यवाही, अदालत के आदेश पर 18 वारंटीयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.!
कलयुगी बेटे ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट,छोटी सी बात से नाराज होकर बाप को घोप दिया था चाकू.!