
बॉबी शर्मा (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
देहरादून की कोतवाली डोईवाला पुलिस ने एक शातिर नशे के कारोबारी को गिरफ्तार किया है पुलिस को पकडे गये आरोपी के पास से भारी मात्रा मे अवैध गांजा बरामद हुआ है पकड़ा गया आरोपी उत्तर प्रदेश के मऊ का रहने वाला है प्राप्त जानकारी के अनुसार
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार किये जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रो में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रो में लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 31-07-25 को भानियावाला फ्लाईओवर के पास से 01 अभियुक्त रामप्रवेश पुत्र स्व0 श्री लाल बिहारी राजभर को 03 किलो 125 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0- 208/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
राम प्रवेश पुत्र स्व0 श्री लाल बिहारी राजभर निवासी मझवारा पो0ओ0- सेमारी जमाल, थाना घोसी, जिला मऊ, उत्तरप्रदेश, उम्र -32 वर्ष
*बरामदगी :-*
03 किलो 125 ग्राम अवैध गांजा
*पुलिस टीम :-*
01- उ0नि0 सुमित चौधरी
02- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
03- का0 रविन्द्र टम्टा
04- का0 धर्मेन्द्र नेगी
05- का0 युवराज सिंह
06- का0 दिनेश कुमार

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई होली
दून पुलिस परिवार के साथ एसएसपी दून ने मनाया खुशियों एवं रंगो का त्यौहार होली, सभी जवानों व पुलिस परिजनों को रंग लगाकर दी होली के पावन पर्व की शुभकामनांए, पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए एसएसपी दून का संदेश- आप सतर्क तो आम जन सुरक्षित
रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस