
देहरादून की डोईवाला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए चलाएं अभियान के तहत एक महिला और एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से पांच-पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों/देसी शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान डोईवाला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान अलग अलग स्थानों से 02 शराब तस्करों मधु शर्मा पत्नी राजेश शर्मा तथा ताराचन्द पुत्र निक्काराय को 05- 05 लीटर कुल 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
मधु शर्मा पत्नी राजेश शर्मा निवासी – केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र- 32 वर्ष
2- ताराचन्द पुत्र निक्काराय निवासी नियर गुरूद्वारा लालतप्पड, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र 42 वर्ष
*बरामदगी :-*
कुल 10 लीटर कच्ची शराब

More Stories
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन,सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक.!
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन
उत्तराखण्ड STF की साइबर टीम देहरादून की बड़ी कार्यवाही धोखाधड़ी में संलिप्त 1 साइबर अभियुक्त को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, निवेश के नाम पर की थी ₹69 लाख की साइबर धोखाधड़ी