
विपिम अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की कोतवाली डोईवाला पुलिस ने क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से घटना में चोरी की गई लगभग 05 लाख रुपए कीमत की ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 01/03/2026 को वादी अशोक कुमार रावत पुत्र स्व0 कुन्दन सिंह रावत निवासी पुष्पा निवास दिव्या विहार, मियांवाला, कोतवाली डोईवाला देहरादून द्वारा प्रा0पत्र देकर अवगत कराया कि वह दिनांक 15-02-26 को अपने बेटे के पास नोयडा गये थे तथा जाने से पहले अपने मकान में काम करने वाली महिला को बीच बीच मे मकान की सफाई करने की बात बताते हुए मकान को बन्द कर मकान की चाबी अपने पडोसी को दी थी, दिनांक 28/02/2026 को उनके विहार पर काम करने वाली महिला द्वारा उन्हें फ़ोन कर मकान के मेन दरवाजे के लॉक टूटे देखे व मकान के खुला होने की जानकारी दी। जब वह अपने परिवार के साथ घर वापस आये तो देखा की कमरों में कपडे अस्त व्यस्त पडे हुए थे तथा आलमारी में रखे उसके सोने चांदी के गहने चोरी हो गये थे, मौके पर अज्ञात चोर द्वारा लॉक तोड़ने में जो सामान इस्तेमाल किया था, वह पड़ा था। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को कड़े दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर तत्काल कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे करीब 515 CCTV कैमरो का अवलोकन कर सीसीटीवी फुटेज मे दिख रहे संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 17/03/2026 को घटना में शामिल अभियुक्त मो० सुहैल को कबाडी बाजार के पास मैन हाईवे, निकट कारगी चौक पटेलनगर से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी किये गये सोने व चांदी के जेवर बरामद हुए।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1- मौ0 सुहैल पुत्र रईश अहमद निवासी जेनुल आबदीन अफजलगढ, धामपुर, बिजनौर, उत्तरप्रदेश व हाल पता ब्राहमणवाला आईशा मस्जिद के पास लोहियानगर, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष
: *बरामदगी का विवरण*
घटना में चोरी की गई ज्वैलरी *(अनुमानित कीमत 05 लाख रुपये)*
*पुलिस टीम :-*
1- निरी० प्रदीप कुमार राणा, प्रभारी कोतवाली डोईवाला
2- व0उ0नि0 विनोद सिंह राणा, कोतवाली डोईवाला
3- अ0उ0नि0 प्रेम सिंह
4- का0 दिनेश रावत
5- का0 रविन्द्र टम्टा

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही