
चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
थाना डोईवाला पर दिनाक 20.03.2023 को वादी श्री गुलाम रसूल पुत्र सफी निवासी झबरावाला बुल्लावाला थाना डोईवाला देहरादून द्वारा प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 18.03.2023 की रात्रि मे उसके घर के बाहर बँधी 02 गाय व 01 बछडा किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई
प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा उक्त घटना की जानकारी उच्चाधिकारीगणो को दी गई, प्रभारी निरीक्षक थाना डोईवाला द्वारा पुलिस टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर चोरी अनावरण हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी करते हुए थाना क्षेत्र मे मुखबिर मामूर किये गये। गठित टीम द्वारा दिनांक 21.03.2023 को अपेक्षानुरूप अभियुक्त फारूख उपरोक्त द्वारा उक्त चोरी गयी 02 गाय व 01 बछडे को बुल्लावाला जंगल डोईवाला के रास्ते ले जाते हुए बरामद होने पर अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया। मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गये माल की बरामदगी व गिरफ्तारी अभियुक्त होने पर विवेचक द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे धारा-411 की वृद्धि की गई है। अभियुक्त को नियमानुसार मा0न्या0 पेश किया जा रहा है ।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
——————————
अभियुक्त फारुक पुत्र स्व0 फूल मौहमम्द निवासी बदरजूड मजादपुर सतीवाला थाना बुग्गावाला जिला हरिद्धार उम्र- 52
*विवरण बरामदगी*
———————-
01-एक गाय लाल रंग
02-एक गाय काला रंग
03-एक बछडा लाल रंग
*पुलिस टीम*
—————
1-उ0नि0 मुकेश कुमार
2-ASI बीरेन्द्र नेगी
3-का0 नीरज कुमार
4-का0 विनित कुमार
कोतवाली डोईवाला,देहरादून

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं